12 लाख में बाप की हत्या – बेटे ने किया सौदा, हापुड़ पुलिस ने 72 घंटे में किया सनसनीखेज खुलासा

अंकित गुप्ता /समय दिन (ujagarkhabar.in) हापुड़। थाना हापुड़ देहात पुलिस ने अपनी तेज़ कार्रवाई से महज़ 72 घंटे में उस ब्लाइंड मर्डर का राज़ खोल दिया जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी ग्राम ततारपुर के जंगल में 3 दिन पहले अज्ञात शव मिला था। शुरुआत में पुलिस के लिए यह हत्या एक पहेली बनी हुई थी, लेकिन लगातार जुटाई गई सूचनाओं और सटीक जांच से मामला खुल गया।
पुलिस ने इस हत्या का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और ईंट बरामद हुई है। साथ ही, हत्या के लिए दी गई ₹52,300 की नकदी भी पुलिस ने जब्त कर ली।
सबसे चौंकाने वाला सच यह निकला कि मारे गए व्यक्ति मनवीर की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके अपने बेटे विशाल ने कराई थी दरअसल, मृतक अपनी जमीन किसी और के नाम करना चाहता था, जिससे विशाल नाराज़ था। गुस्से में आकर उसने अपने पिता को रास्ते से हटाने की ठान ली।
विशाल ने गुड्डू नामक व्यक्ति को ₹12 लाख की सुपारी देकर अपने ही पिता की जान ले ली।
पुलिस की पैनी नज़र और त्वरित कार्यवाही ने इस खौफनाक साजिश का भंडाफोड़ कर दिया।





