हापुड़: बेखौफ चोरों ने विद्युत ट्रांसफार्मर को बनाया निशाना, लाखों का सामान चोरी

अंकित गुप्ता /समय दिन /उजागर खबर /हापुड़
हापुड़। जनपद में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में बेखौफ चोरों ने एक विद्युत ट्रांसफार्मर को निशाना बनाते हुए उसमें लगे लाखों रुपये के कीमती उपकरण और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में ट्रांसफार्मर से कीमती सामान चोरी होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, इस वारदात के बाद क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।



