हापुड़ अंकितगुप्ता / पुष्पेंद्र कुमार (ujagar khabar.in)हापुड़ एलायंस क्लब हापुड़ सर्वोत्तम के तत्वावधान में यहां रेलवे रोड स्थित अभिनंदन सभागार में अधिष्ठापन समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष विनोद गुप्ता सचिव राकेश महेश्वरी एवम कोषाध्यक्ष दिनेश महेश्वरी ने अपना कार्यभार नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को सौंपा| अधिष्ठापन अधिकारी डा. आराधना बाजपेई ने नई कार्यकारणी में अरुण अग्रवाल को अध्यक्ष, माधव बंसल को सचिव एवम राजेंद्र अग्रवाल को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाकर आशा व्यक्त करते हुए कहा कि समर्पित एवम ऊर्जावान अध्यक्ष अरुण अग्रवाल और उनकी पूरी टीम आगामी वर्ष में ऊंचाइयों को स्पर्श करेगी मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुनील शर्मा ने कहा एलायंस क्लब सर्वोत्तम समाज सेवा के क्षेत्र में नित नूतन मानदंड स्थापित कर रहा है इंटरनेशनल चेयरमैन डा अनिल बाजपेई ने कहा एलायंस क्लब हापुड़ सर्वोत्तम कई वर्षों से देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता आ रहा है | अधिष्ठापन समारोह के साथ साथ वीर सावरकर जयंती को मनाना इस बात का उदहारण है । बाजपेई ने कहा सावरकर ने सेल्युलर जेल की दीवारों पर छह हजार कविताएं कील कोयले और कंकर से लिख दी थी| ये कविताएँ भी तब लिखी गईं थी जब आजादी के समर के महानायक वीर सावरकर कालापानी की सजा काट रहे थे | जेल में उनको भूखा प्यासा रखकर पूरे दिन कोल्हू चलवाया जाता था | बाजपेई ने कहा कि जब तक गगन में सूरज और चांद रहेंगे, सावरकर जी अमर रहेंगे मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन अजय बंसल ने कहा कि एलायंस क्लब हापुड़ सर्वोत्तम ने अपने सेवा कार्यों से समाज में एक नजीर पेश की है उन्होने कहा कि क्लब को वह तन मन और धन से सहयोग करते रहेंगे व नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने कहा कि इस वर्ष वह शिक्षा स्वास्थ्य एवम पर्यावरण पर कार्य के साथ साथ देशभक्ति पर आधारित बड़े कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे, विनोद गुप्ता राकेश महेश्वरी, माधव बंसल एवम राजेंद्र अग्रवाल ने भी सभा को संबोधित किया नए सदस्यों में लोकेश अग्रवाल एवम अनिल स्वामी को सम्मानित किया गया इस अवसर पर अन्य शाखाओं में यूनिवर्सल,गौरव, महक, गगन , क्रिस्टल, यूथ, माधव के पदाधिकारियों को सम्मानित किया, सुनील गोयल, महावीर वर्मा, डा राजेश्वर सिंह, ललित गोयल, प्रमोद जिंदल, रविन्द्र सिंहल राकेश महेश्वरी, दिनेश महेश्वरी, विनोद गुप्ता, अरुण अग्रवाल, माधव बंसल, राजेन्द्र अग्रवाल, सुनील शर्मा, अजय बंसल ,लोकेश अग्रवाल, अनिल स्वामी डाअनिल बाजपेई उपस्थित सहित नगर के अन्य कई गणमान्य लोग रहे।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Check Also
Close



