शेखर कपूर बने सर्राफा एसोसिएशन हापुड़ के मीडिया प्रभारी

अंकित गुप्ता /पुष्पेंद्र कुमार /उजागर खबर /हापुड़
हापुड़। सर्राफा एसोसिएशन हापुड़ की कार्यसमिति की एक विशेष बैठक सिटी प्लाजा, हापुड़ में आयोजित की गई। बैठक में सर्राफा व्यापार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान शरद अग्रवाल ने बताया कि सर्राफा बाजार संघों में समय-समय पर संगठन को सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए नए पदाधिकारियों का चुनाव एवं मनोनयन किया जाता है। इसी क्रम में हापुड़ सर्राफा एसोसिएशन द्वारा शेखर कपूर को मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवनियुक्त मीडिया प्रभारी शेखर कपूर ने एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस विश्वास, सम्मान और उम्मीद के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है, वह उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि संगठन की एकता, व्यापारियों के हितों की रक्षा और सर्राफा बाजार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। एसोसिएशन को और अधिक संगठित एवं प्रभावशाली बनाने के लिए सभी सदस्यों को साथ लेकर कार्य किया जाएगा।
बैठक के दौरान व्यापारिक गतिविधियों, व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर सर्राफा एसोसिएशन के उपप्रधान सनी जैन, मंत्री वीरेंद्र कुमार (पिल्लू), संरक्षक अरविंद शर्मा, कोषाध्यक्ष आयुष शर्मा, दीपक अग्रवाल, निकेत सिंगल, विजय शर्मा, नरेंद्र कुमार, संजीव जैन, बॉबी, संदीप गोयल, विवेक गुप्ता, लोकेश गुप्ता सहित अन्य कार्यसमिति सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



