गुरु पूर्णिमा पर सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती

अंकित गुप्ता /पुष्पेंद्र कुमार /उजागर खबर /हापुड़
हापुड़: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय, हापुड़ में महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर ने की कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन, व्यक्तित्व तथा समाज के प्रति उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर ने कहा कि महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव सभी जातियों, वर्गों और महापुरुषों के सम्मान की भावना के साथ कार्य करती रही है तथा सामाजिक समरसता और समानता के मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे यह जानकारी समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता संजय सिंह यादव द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।



