हापुड़
Trending

डी.एस. रामस्वरूप पब्लिक स्कूल में कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन 

अंकित गुप्ता/ समय दिन /पूरा पढ़ें(ujagarkhabar.in)

हापुड़, दिल्ली रोड स्थित डी.एस. रामस्वरूप पब्लिक स्कूल में आज भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।

छोटे-छोटे बच्चों ने बाल गोपाल के रूप में आकर मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसे देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। विद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप पारितोषिक प्रदान किए।

इस अवसर पर प्रबंधक सुयश वशिष्ठ, प्रधानाचार्य प्रशांत चौधरी, सहायक अध्यापक अनीता रानी, आसमा त्यागी, इशू राधा, अंजली, मनीषा, रवि कुमार, मुकेश शर्मा, आकांक्षा, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Shares