एक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़
Trending
हापुड़ में भाकियू (लोकहित) की हुंकार – जातीय गेट तोड़ना परंपरा पर हमला, गन्ना किसान भूखा-प्यासा!

अंकित गुप्ता समय दिन (Ujagarkhabar.in)
हापुड़।भारतीय किसान यूनियन (लोकहित) ने हापुड़ में सर्व जातीय सम्मान को लेकर जोरदार प्रेसवार्ता की। संगठन ने साफ कहा कि जातिसूचक गालियों पर रोक स्वागतयोग्य है, लेकिन जातीय गेट और बोर्ड उखाड़ना परंपरा पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना होगा कि आदेश अपमानजनक शब्दों तक सीमित है या फिर सांस्कृतिक पहचान भी निशाने पर है।
इसी दौरान गन्ना किसानों की दुर्दशा पर भी भाकियू (लोकहित) ने सरकार को घेरा। नेताओं ने कहा –
त्योहारों का समय है, पीएम स्वदेशी खरीदने की अपील कर रहे हैं, लेकिन हापुड़ का गन्ना किसान अपने घर का चूल्हा जलाने को मोहताज है। सालभर का भुगतान अटका है, जेब खाली है और परिवार मायूस।”
संगठन ने चेतावनी दी कि अगर किसानों की हालत न सुधरी तो आंदोलन तेज़ होगा।




