एक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरप्रशासनहापुड़
Trending

हापुड़: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जलते शेड को तोड़ने पहुंची JCB, घंटों की मशक्कत के बाद काबू।

अंकित गुप्ता /समय दिन (ujagarkhabar.in)

हापुड़ – रविवार देर रात धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक प्लास्टिक पैकिंग रिबन बनाने वाली फैक्ट्री अचानक भयंकर आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते लपटों ने पूरी फैक्ट्री को निगल लिया। आसमान तक उठती आग की ज्वालाएं आसपास काम कर रहे मजदूरों और फैक्ट्री मालिकों में दहशत फैलाने लगीं।

दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि काबू पाना आसान नहीं था। हापुड़ से पहुंचीं गाड़ियों के साथ-साथ मेरठ से भी अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाने पड़े।

आग पर काबू पाना इतना मुश्किल हो गया कि आखिरकार JCB बुलाकर फैक्ट्री की दीवारें और ऊंचे टीन शेड तोड़े गए। तभी दमकल कर्मियों को आग तक सीधी पहुंच मिली और पानी डालना संभव हो पाया। घंटों की मशक्कत के बाद धीरे-धीरे आग पर नियंत्रण पाया गया।

इस घटना से इंडस्ट्रियल एरिया में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button
Shares