हापुड़: दिल्ली रोड पर ऑटो और कैंटर की आमने-सामने की टक्कर, एक की मौत, पांच घायल

अंकित गुप्ता /समय दिन /उजागर खबर /हापुड़

हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ऑटो और कैंटर की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है दुर्घटना के बाद दिल्ली रोड पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात को सुचारु कराया पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दुर्घटना कैसे हुई, इसका पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।



