हापुड़: आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) में आधा दर्जन लोगों ने ली सदस्यता

अंकित गुप्ता /समय दिन /उजागर खबर /हापुड़
हापुड़। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिला कार्यालय पर शनिवार को सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आज़ाद की नीतियों तथा दलित, मुस्लिम और अन्य वंचित एवं मजलूम वर्गों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने से प्रभावित होकर आधा दर्जन लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं हापुड़ विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र कुमार शिरीष ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि आज़ाद समाज पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने नए सदस्यों से संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश, जिला महामंत्री अशोक, प्रदेश कोर कमेटी सदस्य मुकेश प्रधान, प्रदेश कोर कमेटी सदस्य मोहम्मद समीर कस्सार, पार्टी प्रचारक उमेश शंकर, संजय वाल्मीकि, अशोक गौतम सहित पार्टी के दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।



