गुरु पूर्णिमा पर जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में दान शिविर का आयोजन, जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए बढ़े हाथ

अंकित गुप्ता /पुष्पेंद्र कुमार /उजागर खबर /हापुड़
हापुड़। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में विद्यार्थियों में सामाजिक एवं भावनात्मक कौशल विकसित करने तथा उन्हें समाज के प्रति संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से विशेष दान शिविर का आयोजन किया गया। इस अभियान में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जरूरतमंद बच्चों के लिए सहयोग प्रदान किया दान अभियान के तहत स्कूल परिवार ने जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए नकद राशि, स्टेशनरी सामग्री और खाद्य पदार्थ एकत्र कर दान किए। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की विशेष प्रार्थना सभा से हुई इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. निधि मलिक ने विद्यार्थियों को गुरु के महत्व और समाज के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सच्ची शिक्षा वही है, जो किताबों के ज्ञान को अच्छे संस्कारों और व्यवहार में बदल दे। दूसरों की सहायता करने से बच्चों में सहानुभूति, करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे मानवीय गुणों का विकास होता है स्कूल प्रबंधन की ओर से डॉ. आयुष सिंघल और डॉ. रोहन सिंघल ने ‘वृंदावन कुंज गली सेवा ट्रस्ट’ के संस्थापक विकास शर्मा का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज के उत्थान और जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए विकास शर्मा द्वारा किए जा रहे निस्वार्थ कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि वास्तविक खुशी दूसरों की मदद करने और समाज के वंचित वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने में निहित है। यह पहल विद्यार्थियों में सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।



