एक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़
Trending

हापुड़ के 3850 गरीब परिवारों को मिलेगा मुफ्त गैस कनेक्शन!

अंकित गुप्ता /समय दिन (ujagarkhabar.in)

हापुड़: आज दिनांक 08 जनवरी 2026 को जनपद हापुड़ में एलपीजी विक्रय अधिकारियों और IOC / HPCL / BPCL के सभी गैस वितरकों की एक अहम बैठक हुई।

इस बैठक में जीरो पॉवर्टी योजना के तहत 3850 निर्धनतम परिवारों की सूची प्राप्त हुई है। अब इन सभी परिवारों को जांच के बाद उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन दिया जाएगा।

क्या फैसला लिया गया?

सभी गैस एजेंसियों को आदेश दिया गया है कि

15 जनवरी 2026 से पहले इन 3850 लाभार्थियों से आवेदन भरवाकर

100% उज्ज्वला गैस कनेक्शन देना अनिवार्य होगा।

सभी विक्रय अधिकारियों को निर्देश है कि

जो परिवार जीरो पॉवर्टी सूची में हैं, उन्हें पात्रता के आधार पर कनेक्शन हर हाल में दिलाया जाए।

गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत

अब गरीब परिवारों को चूल्हे के धुएं से मिलेगी आज़ादी,

और मिलेगा सुरक्षित गैस कनेक्शन – पूरी तरह सरकारी योजना के तहत।

अगर किसी लाभार्थी को कनेक्शन नहीं मिले तो? तो वह अपने नजदीकी गैस एजेंसी या जिला पूर्ति कार्यालय, हापुड़ में शिकायत कर सकता है जिला पूर्ति अधिकारी, हापुड़।

जनहित में जारी – उजागर खबर

Related Articles

Back to top button
Shares