हापुड़

हापुड़ में टीबी विभाग के कार्मिकों का दो दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण संपन्न

अंकित गुप्ता /पुष्पेंद्र कुमार /उजागर खबर /हापुड़

हापुड़। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. किशोर कुमार आहूजा के निर्देशन में जनपद हापुड़ के स्वास्थ्य विभाग के क्षय रोग (टीबी) विभाग के कार्मिकों का दो दिवसीय क्षमता संवर्धन (कैपेसिटी बिल्डिंग) प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस), मुंबई द्वारा संचालित संस्था सक्षम प्रवाह के सहयोग से जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर के सभागार में आयोजित किया गया 28 जुलाई से शुरू हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 29 जुलाई 2026 को हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयुक्त चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. हेमलता सिंह ने की। इस अवसर पर उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. के.के. शर्मा, जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी तथा जिला कार्यक्रम समन्वयक दीपक शर्मा भी उपस्थित रहे प्रशिक्षण के दौरान स्टेट कैपेसिटी बिल्डिंग कोऑर्डिनेटर यशपाल सिंह राजपूत एवं इम्तियाज ने टीबी विभाग के कार्मिकों को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत क्षमता संवर्धन, प्रभावी संचार, टीम समन्वय, मरीज-केंद्रित सेवाएं, व्यवहार परिवर्तन, नेतृत्व क्षमता तथा कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही व्यवहारिक अभ्यास और समूह गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों की कार्यकुशलता को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों की दक्षता बढ़ाने के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान और अनुभव का लाभ टीबी रोगियों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने तथा जनपद को टीबी मुक्त बनाने में मिलेगा। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने पर बल दिया जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश सिंह ने सक्षम प्रवाह संस्था के समन्वयकों एवं टीबी विभाग के सभी कार्मिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कर्मचारियों से प्रशिक्षण में बताई गई बातों को अपनी दैनिक कार्यशैली में शामिल करने का आह्वान किया, ताकि टीबी मरीजों को बेहतर उपचार, सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Related Articles

Back to top button
Shares