एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनहापुड़
Trending

मंदिर के पास मांस बिक्री पर बवाल – भक्त आक्रोशित, अल-बशीर होटल बंद करने की मांग तेज़

अंकित गुप्ता /समय दिन (ujagarkhabar.in )

हापुड़।गढ़ दिल्ली रोड पर धार्मिक माहौल उस समय गर्मा गया जब श्री भैरो बाबा क्षत्रिय कांस्यकार ठठेरान मंदिर समिति ने आरोप लगाया कि अल-बशीर होटल प्राचीन मंदिरों के ठीक पास मांस बेच रहा है। समिति का कहना है कि इससे भक्तों की आस्था और धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुँच रही है।

समिति ने जिलाधिकारी और कोतवाली पुलिस को दिए शिकायत पत्र में होटल मालिक साजिद बाबू और उनके बेटे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राहक होटल से निकलकर हड्डियाँ और मांस का कचरा मंदिर के आसपास फेंकते हैं, जिससे गंदगी और बदबू फैलती है।

समिति ने सर्वोच्च न्यायालय के 31 मार्च 2023 के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों के 500 मीटर दायरे में मांस की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद होटल प्रबंधन नियमों की धज्जियाँ उड़ा रहा है।

स्थानीय भक्तों और ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कई लोगों ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने होटल बंद कराने में ढिलाई बरती, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

अब सबकी निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं। देखना होगा कि क्या जिलाधिकारी और पुलिस इस मामले में तुरंत एक्शन लेते हैं या विवाद और गहराता है।

Related Articles

Back to top button
Shares