एक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़
Trending

भाकियू लोकहित के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बाना का मान्या गया 51वां जन्मदिन

अंकित गुप्ता / समय दिन ( ujagarkhabar.in)

हापुड़: भारतीय किसान यूनियन लोकहित के कार्यकर्ताओं, संगठन के पदाधिकारियों, साथियों एवं मित्रों ने मिलकर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह बाना एवं राष्ट्रीय महासचिव पिंटू प्रधान का जन्मोत्सव मोदीनगर रोड स्थित एमडी पैलेस में बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया इस अवसर पर केक काटकर दोनों वरिष्ठ नेताओं को शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, किसानों के अधिकारों की रक्षा, तथा किसान हितों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि भारतीय किसान यूनियन लोकहित किसानों की समस्याओं के समाधान एवं उनके हक-अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा कार्यक्रम में जनपद एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने दोनों नेताओं के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की कामना की। इस प्रोग्राम में उपस्थित रहे जितेंद्र चौधरी अभिषेक तेवतिया दिग्विजय यादव जिमी प्रधान दिनेश प्रधान सुनील सिरोही निशांत सिरोही प्रशांत त्यागी प्रमोद त्यागी रविंद्र सिंह अमित चौधरी धर्मेंद्र सिंह अमरजीत सिंह पिंटू भाई संजय मंटू मनोज सिरोही शरद सिरोही अन्य सभी साथी साथ रहे।

Related Articles

Back to top button
Shares