हापुड़

जातिवादी वैमनस्य फैलाने वाले पोस्टर पर सपा जिलाध्यक्ष ने मांगी जांच, दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग

अंकित गुप्ता / समय दिन / उजागर खबर / हापुड़

हापुड़। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट आनंद गुर्जर ने पुलिस अधीक्षक हापुड़ को पत्र देकर सरस्वती कॉलेज के पास लगाए गए एक कथित आपत्तिजनक पोस्टर की निष्पक्ष जांच कराने तथा इसमें शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

सपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट आनंद गुर्जर द्वारा दिए गए पत्र के अनुसार, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता और जनाधार से घबराकर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उनकी सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा एवं छवि को धूमिल करने की नीयत से जातिवादी वैमनस्य फैलाने और दंगा-फसाद कराने की कोशिश की गई है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि 25 अगस्त 2026 की रात्रि में सरस्वती कॉलेज, हापुड़ के पास एक बड़ा पोस्टर लगाया गया, जिससे जातीय वैमनस्य को बढ़ावा देने तथा समाज में तनाव पैदा करने का प्रयास किया गया। सपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि उक्त पोस्टर के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम जनता के बीच रोष व्याप्त है। एडवोकेट आनंद गुर्जर ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पोस्टर कहां छापा गया, इसे किसने और किन लोगों ने लगाया तथा इस पूरे मामले में कौन-कौन शामिल है, इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।एडवोकेट आनंद गुर्जर (बबलू प्रधान), जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी हापुड़ ने पत्र के माध्यम से पुलिस अधीक्षक से मामले में शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा की है।

Related Articles

Back to top button
Shares