एक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़
Trending

हापुड़: ट्रॉली चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, ट्रॉली-ट्रैक्टर बरामद

अंकित गुप्ता (Ujagarkhabar) हापुड़: पिलखुवा थाना क्षेत्र में हुई ट्रॉली चोरी की वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई ट्रॉली के साथ-साथ वारदात में प्रयुक्त ट्रैक्टर भी बरामद किया गया है।

थाना प्रभारी के अनुसार, पिलखुवा थाने में दर्ज बीएनएस से संबंधित चोरी के मुकदमे के खुलासे के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने खैरपुर खैराबाद गंदा नाला के पास से आमिर पुत्र जुल्फिकार, निवासी ग्राम लोटी, थाना मुंडाली, जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने ट्रॉली चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई ट्रॉली और घटना में इस्तेमाल किया गया ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया है। बरामदगी के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि जनपद में चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सघन अभियान लगातार जारी है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
Shares