हापुड़

मुर्शदपुर में तिरंगे की शान, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव

अंकित गुप्ता /समय दिन /उजागर खबर /हापुड़

हापुड़। आजादी के 80वें पर्व पर मुर्शदपुर गांव देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। किसान मजदूर संगठन, मुर्शदपुर की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण यात्रा में शामिल हुए।

गांव की गलियों से निकली तिरंगा यात्रा के दौरान ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से माहौल देशभक्ति से भर गया। यात्रा में शामिल लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनके बलिदान को नमन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उन वीरों के त्याग को याद करने का दिन है, जिनके बलिदान से देश को आजादी मिली। तिरंगा यात्रा के जरिए ग्रामीणों के बीच देशप्रेम, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया। यात्रा में मोहम्मद आसिम, युवा जिला उपाध्यक्ष, मोहम्मद मुशाहिद, मोहम्मद रशीद, मोहम्मद जहीर, मोहम्मद परवेज और खालिद राणा समेत किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह दिखाई दिया और पूरा मुर्शदपुर देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा।

Related Articles

Back to top button
Shares