हापुड़

कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर मेरठ परिक्षेत्र में कड़े सुरक्षा इंतजाम, पुलिस ने जारी की अपील

अंकित गुप्ता /समय दिन /उजागर खबर /हापुड़

मेरठ। आज श्रावण मास के शुभारंभ के साथ ही कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए मेरठ परिक्षेत्र में व्यापक पुलिस एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं लागू कर दी गई हैं कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है सुरक्षा व्यवस्था के तहत सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है। वहीं सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक सूचना को फैलने से रोका जा सके कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनपद पुलिस, यातायात पुलिस, पीएसी तथा अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं पुलिस की ओर से सभी कांवड़ यात्रियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित मार्गों का ही पालन करें, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और यात्रा के दौरान अनुशासन तथा आपसी सौहार्द बनाए रखें मेरठ परिक्षेत्र पुलिस ने कहा है कि कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button
Shares