एक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरराजनीतिहापुड़
Trending

हापुड़ बनेगा कांग्रेस का सियासी अखाड़ा – 24 अगस्त की कार्यशाला में जुटेगी ताकत

अंकित गुप्ता /पुष्पेंद्र कुमर ( ujagarkhabar.in )

24 अगस्त को हापुड़ में कांग्रेस की बड़ी तैयारी, “संगठन सृजन कार्यशाला” बनेगी सियासत का केंद्र

हापुड़:कांग्रेस पार्टी अब हापुड़ में अपनी ज़मीन मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। 24 अगस्त को शहर के आर.जी. सुमंगलम फार्म हाउस में होने वाली “संगठन सृजन कार्यशाला” को लेकर कांग्रेस नेताओं ने पूरी तैयारी शुरू कर दी है।

जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने खुद कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने साफ कहा कि—

“यह कार्यशाला केवल बैठक नहीं, बल्कि संगठन की नई ऊर्जा का आगाज़ होगी। कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरे जोश के साथ इसमें भाग लेंगे।”

सूत्रों के अनुसार, इस कार्यशाला में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के शामिल होने की चर्चा तेज़ है। अगर ऐसा होता है तो यह आयोजन हापुड़ की राजनीति में नई सरगर्मी पैदा करेगा।

कार्यक्रम को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी और पदाधिकारियों ने कोई भी कसर न छोड़ने का संकल्प लिया है। कार्यकर्ताओं से लगातार फोन और व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें बड़ी संख्या में लाने का अभियान तेज़ कर दिया गया है।

तैयारियों के दौरान जिलाध्यक्ष के साथ पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चन्द शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विक्की शर्मा, कोषाध्यक्ष भरतलाल शर्मा, महासचिव कपिल शर्मा, जिला सचिव अनुज कुमार एडवोकेट, बॉबी त्यागी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

24 अगस्त की इस कार्यशाला को लेकर कांग्रेस खेमे में उत्साह और जोश चरम पर है। अब सभी की नज़रें इस बात पर टिकी हैं कि क्या वाकई अजय राय इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे या नहीं।

 

 

 

Related Articles

Back to top button
Shares