हापुड़ में कांशीराम की 19वीं पुण्यतिथि पर आजाद समाज पार्टी ने दी श्रद्धांजलि

अंकित गुप्ता /समय दिन (Ujagarkhabar.in)
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में महान समाज सुधारक एवं बहुजन आंदोलन के प्रणेता मान्यवर कांशीराम की 19वीं पुण्यतिथि भावपूर्ण ढंग से मनाई गई। इस अवसर पर आजाद समाज पार्टी द्वारा उर्मिला सेलिब्रेशन बैंक्विट हॉल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार शिरीष ने कहा कि कांशीराम ने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय और वंचित समाज के हक की लड़ाई को समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी युवाओं को दिशा देते हैं।
जिला अध्यक्ष सुनील कुमार ने संगठन को मजबूत कर कांशीराम के मिशन ‘बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय’ को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांसुमन अर्पित किए गए।




