हापुड़

श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज से हुई NSPC-2026 अभियान की शुरुआत, इति सिंघल बनीं नोडल अधिकारी

अंकित गुप्ता /समय दिन /उजागर खबर /हापुड़

हापुड़। पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पर्यावरण गतिविधि आयाम के अंतर्गत नेशनल स्टूडेंट्स पर्यावरण प्रतियोगिता (NSPC)-2026 अभियान की शुरुआत जनपद हापुड़ के श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज से की गई इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पारुल शर्मा के साथ NSPC-2026 के तहत संचालित होने वाली पर्यावरण जागरूकता गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही छात्राओं को प्रतियोगिता के उद्देश्य, पंजीकरण प्रक्रिया एवं पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका के बारे में जानकारी देकर अधिक से अधिक सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया विद्यालय की ओर से सुश्री इति सिंघल को NSPC-2026 के लिए कॉलेज का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया, जो प्रतियोगिता से संबंधित सभी गतिविधियों का समन्वय करेंगी कार्यक्रम में पर्यावरण गतिविधि आयाम की ओर से राजेंद्र गुर्जर एवं गुलशन त्यागी ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया उजागर खबर का मानना है कि ऐसे जागरूकता अभियान विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Back to top button
Shares