एक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़
Trending

महिला शिक्षक को पीटीआई ने भेजे अश्लील संदेश, मजबूरी में छोड़ा स्कूल – शिक्षा मंदिर पर लगा दाग

अंकित गुप्ता /समय दिन (Ujagarkhabar.in)

गढ़मुक्तेश्वर। शिक्षा देने वाला अगर खुद शर्मनाक हरकतों में लिप्त हो जाए तो बच्चों का भविष्य कैसा होगा? नगर के एक नामचीन स्कूल में तैनात पीटीआई (फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर) पर महिला शिक्षक को अश्लील व्हॉट्सऐप संदेश भेजने का गंभीर आरोप लगा है।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पीटीआई लंबे समय से उसे बिना वजह मैसेज भेजता था। दो दिन पहले उसने दोबारा अश्लील संदेश भेज दिया। शिक्षिका ने हिम्मत जुटाकर अपने पति को पूरी बात बताई। इसके बाद पति ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मानसिक उत्पीड़न से परेशान महिला शिक्षक ने स्कूल छोड़ने का मन बना लिया है। इस घटना के बाद नगर में सनसनी फैल गई है।

अभिभावकों और आमजन में गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि अगर शिक्षा देने वाले शिक्षक ही इस तरह की हरकत करेंगे तो बच्चों का भविष्य अंधकार में चला जाएगा। ऐसे शिक्षकों को तुरंत बर्खास्त कर संस्था से बाहर करना चाहिए, ताकि शिक्षा का पवित्र माहौल बचा रह सके।

बड़ा सवाल: यह खबर न सिर्फ़ एक घिनौनी हरकत को उजागर करती है बल्कि समाज से सवाल भी पूछती है – क्या ऐसे शिक्षक बच्चों का भविष्य गढ़ सकते हैं

 

Related Articles

Back to top button
Shares