चलती बाइक पर स्टंट कर रील बनाना पड़ा महंगा, पुलिस ने बाइक की सीज

अंकित गुप्ता /समय दिन /उजागर खबर /हापुड़

हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्रहापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर चलती बाइक पर हाथ छोड़कर खतरनाक स्टंट करते हुए रील बनाने वाले युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही पिलखुवा पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर चलती बाइक पर हाथ छोड़कर खतरनाक स्टंट करते हुए रील बनाने वाले युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही पिलखुवा पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की।

पुलिस ने युवक को उसकी बाइक सहित हिरासत में लिया और मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत बाइक को सीज कर दिया।
पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोअर्स के लिए सड़क पर स्टंट करना कानूनन अपराध है और इससे अपनी ही नहीं, बल्कि अन्य राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।
उजागर खबर की अपील: रील बनाइए, लेकिन जिम्मेदारी के साथ। सड़क स्टंट के लिए नहीं, सुरक्षित सफर के लिए होती है।



