एक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

बुलंदशहर रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन

अंकित गुप्ता /समय दिन /उजागर खबर /हापुड़

हापुड़। बुलंदशहर रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav का जन्मदिन उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। वक्ताओं ने अखिलेश यादव के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में प्रदेश के विकास को नई दिशा मिली।

कार्यकर्ताओं ने जोश और उत्साह के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया इस दौरान पार्टी कार्यालय को फूलों और बैनरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने एक-दूसरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर, सुधीर चौहान, रविन्द्र यादव, ललित जाटव, तेजपाल प्रमुख, एडवोकेट पुरुषोत्तम सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Shares