हापुड़

हापुड़ में चोरों के बुलंद हौसले, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष के दफ्तर में दीवार काटकर लाखों की चोरी

अंकित गुप्ता /समय दिन /उजागर खबर /हापुड़

हापुड़।उत्तर प्रदेश के हापुड़ में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला शहर के वीआईपी इलाके का है, जहां बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला उपाध्यक्ष के दफ्तर को निशाना बनाते हुए दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि चोरों ने मुख्य दरवाजे से प्रवेश करने के बजाय दीवार में सेंध लगाई और दफ्तर के भीतर पहुंचकर सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब शहर के वीआईपी क्षेत्र और सत्ताधारी दल के पदाधिकारी का दफ्तर भी चोरों से सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ना स्वाभाविक है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है।

Related Articles

Back to top button
Shares