एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनहापुड़
Trending

हापुड़ में बड़ा हादसा टला, गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी

हापुड़ ।उजागर खबर। अंकित गुप्ता 

हापुड़ पुष्पेंद्र कुमार  शुक्रवार को हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र की सिकंदरगेट चौकी के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अंडे और मोमोज का ठेला लगाने वाले युवक के ठेले में घरेलू गैस सिलेंडर से भीषण आग लग गई। चंद सेकेंड में हालात ऐसे बने कि मौके पर मौजूद लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ठेले पर खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में अचानक रिसाव हुआ और देखते ही देखते सिलेंडर करीब 10 फीट हवा में उछलकर जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज से पूरा इलाका थर्रा उठा और आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई।

ठेला जलकर हुआ राख, लेकिन बची कई जानें आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही पलों में पूरा ठेला जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि समय रहते कोई जनहानि नहीं हुई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा घटना की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज विवेक चौहान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को तुरंत नियंत्रण में लिया। पुलिस ने भीड़ को सुरक्षित दूरी पर हटाया और आग बुझाने की प्रक्रिया शुरू करवाई।

दमकल विभाग भी मौके पर पहुंचा सिलेंडर में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और स्थिति को पूरी तरह काबू में किया गया।

Related Articles

Back to top button
Shares