हापुड़

हापुड़ में अमर शहीद पं. चंद्रशेखर आजाद की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई

अंकित गुप्ता /पुष्पेंद्र कुमार /उजागर खबर /हापुड़

हापुड़। रेलवे रोड स्थित नरेन्द्र मोहन अस्पताल के पास कपिल शर्मा (सुपुत्र मूलचन्द शर्मा) के आवास पर गुरुवार को महान स्वतंत्रता सेनानी एवं अमर शहीद पंडित चंद्रशेखर आजाद की जयंती श्रद्धा, सम्मान और देशभक्ति के माहौल में मनाई गई कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित चंद्रशेखहापुड़। रेलवे रोड स्थित नरेन्द्र मोहन अस्पताल के पास कपिल शर्मा (सुपुत्र मूलचन्द शर्मा) के आवास पर गुरुवार को महान स्वतंत्रता सेनानी एवं अमर शहीद पंडित चंद्रशेखर आजाद की जयंती श्रद्धा, सम्मान और देशभक्ति के माहौल में मनाई गई कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके अदम्य साहस, राष्ट्रप्रेम और स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए अतुलनीय योगदान को नमन करते हुए कहा कि आजाद का जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया और अंतिम सांस तक अंग्रेजों के सामने झुकने से इनकार किया वक्ताओं ने कहा कि आज के युवाओं को चंद्रशेखर आजाद के त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रसेवा के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देशहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।र आजाद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके अदम्य साहस, राष्ट्रप्रेम और स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए अतुलनीय योगदान को नमन करते हुए कहा कि आजाद का जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया और अंतिम सांस तक अंग्रेजों के सामने झुकने से इनकार किया वक्ताओं ने कहा कि आज के युवाओं को चंद्रशेखर आजाद के त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रसेवा के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देशहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर नानक चन्द शर्मा, ईश्वर चन्द शर्मा, सुबोध शास्त्री, नौबतलाल शर्मा, अमरनाथ शर्मा, तुषार शास्त्री, धर्मेन्द्र कश्यप, संतप्रकाश, पं. अभय चौधरी, मनोज कुमार शर्मा, विकास शर्मा, निशान्त शर्मा, जुगेश शर्मा (बोबी), सुरेशचन्द गौतम, एडवोकेट अनुराग वत्स, अमित शर्मा, राजू पारीक, पुनीत कुमार, कपिल शर्मा (आयोजक), पं. मुरलीधर शर्मा, मदन शर्मा, प्रवीन के. शर्मा, सुशील शास्त्री, दिनेश शर्मा, प्रवीन शर्मा, प्रवीन सारस्वत, विक्की शर्मा तथा एडवोकेट विशाल शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में आयोजक कपिल शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button
Shares