हापुड़: एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कांवड़ यात्रा मोबाइल बाइक दल को दिखाई हरी झंडी

अंकित गुप्ता /समय दिन /उजागर खबर /हापुड़
हापुड़। श्रावण मास में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक हापुड़ कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कांवड़ यात्रा मोबाइल बाइक दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मोबाइल बाइक दल यात्रा मार्गों पर लगातार गश्त करेगा तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के साथ किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराएगा उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जाएगी पुलिस प्रशासन का उद्देश्य कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराना है, जिसके लिए जनपद में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।



