हापुड़: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय सबली का किया औचक निरीक्षण

अंकित गुप्ता पुष्पेंद्र कुमार उजागर खबर हापुड़
हापुड़। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा शुक्रवार को कंपोजिट विद्यालय सबली का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में सभी उपस्थित शिक्षक अपनी-अपनी कक्षाओं में विद्यार्थियों को पढ़ाते हुए मिले। वहीं प्रधानाध्यापक एवं एक सहायक अध्यापक अवकाश पर पाए गए।
निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्वयं भी विद्यार्थियों को पढ़ाया तथा शिक्षकों को शिक्षण कार्य की गुणवत्ता में और सुधार लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों की पढ़ाई, अनुशासन एवं विद्यालय की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
इसके साथ ही गर्मी के मौसम को देखते हुए विद्यार्थियों को सुरक्षित रखने, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा विद्यालय परिसर में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए।



