बाबा साहब व दलित समाज को अभद्र टिप्पणी करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शोषण क्रांति दल ने कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

हापुड़ अंकितगुप्ता / पुष्पेंद्र कुमार (ujagar khabar.in) हापुड़ जनपद में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और दलित समाज का सरेआम अपमान करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शोषित क्रांति दल के बैनर तले दलित समाज के लोग शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम अभिषेक पांडेय को ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और दलित समाज को सरेआम अभद्र टिप्पणी करने वाले लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तारी ना होने पर लोग खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस द्वारा दोषपूर्ण रिपोर्ट लिखकर उन्हें संरक्षण देने तथा एससी एसटी एक्ट का उल्लंघन किया जा रहा है साथ ही 26 मई को कलेक्ट्रेट पर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी तरूण शर्मा की मां द्वारा सोमवार को डीएम मुख्यालय पर हलचल इंडिया न्यूज चैनल पर समाज को टारगेट करके हरिजन शब्द बोला जिसकी विडियो शोशल मीडिया पर वायरल है जो की 2017 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार हरिजन शब्द कहना गैरकानूनी है और सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार उसके खिलाफ एससी एसटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत करें तथा सीओ सिटी हापुड़ ने यतेंद्र शर्मा ,तरूण शर्मा व अन्य चार व्यक्तियो को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर व दलित समाज को अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपीयों को गिरफ्तार नहीं किया है हापुड़ जनपद में लोगों के हौसले बुलंद हैं। हमने 21 मई को भी कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर टिप्पणी करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चार सूत्री ज्ञापन अपर जिलाधिकारी हापुड़ को सौंपा था किंतु हापुड़ पुलिस ने आज तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की है। तो वहीं जिलाधिकारी अभिषेक पांडे ने शोषित क्रांति दल के कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया है कि सभी मामलों में जांच उपरांत सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों पाए जाने पर जेल भेजा जाएगा। ज्ञापन देने वालों में अजब सिंह के साथ, केपी सिंह, आकाश कुमार, भूपेंद्र कुमार, रोहित पुरोहित, सुरेंद्र उर्फ लाला, शैंकी जाटव,मोहित, नितिन जाटव, मनोज,वरुण आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।




