हापुड़

हापुड़ में मामूली कहासुनी के बाद घर में घुसकर मारपीट का आरोप, महिलाओं पर हमले का VIDEO वायरल

अंकित गुप्ता /समय दिन/उजागर खबर /हापुड़

हापुड़। देहात कोतवाली क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने घर में घुसकर महिलाओं समेत परिवार के लोगों के साथ लाठी-डंडों और धारदार हथियार से मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मारपीट की इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वायरल वीडियो में कुछ लोग मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो और पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर आरोपों की जांच करते हुए घटना में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है।फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही मारपीट की घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button
Shares