एक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरप्रशासनराजनीतिहापुड़
Trending

छिजारसी टोल प्लाज़ा पर पुलिस प्रशासन अलर्ट! सपा डेलिगेशन के बरेली कूच की सूचना से हड़कंप

अंकित गुप्ता /समय दिन (Ujagarkhabar.in)

हापुड़। जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र स्थित छिजारसी टोल प्लाज़ा शनिवार को अचानक पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। थाना प्रभारी पटनीश कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई।

सूत्रों के अनुसार, बरेली में हुए लाठीचार्ज को लेकर समाजवादी पार्टी का एक बड़ा डेलिगेशन दिल्ली से बरेली रवाना होने की तैयारी में है। इस सूचना के बाद हापुड़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई और डेलिगेशन को रोकने के लिए छिजारसी बॉर्डर पर चाक-चौबंद सुरक्षा घेरा खड़ा कर दिया गया।

पुलिस के सख्त इंतज़ाम से इलाके में हलचल तेज हो गई है। आम लोगों और यात्रियों को भी यहां कड़ी चेकिंग का सामना करना पड़ रहा है। वहीं राजनीतिक गलियारों में भी इस घटनाक्रम को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

हापुड़ पुलिस का यह ऐक्शन साफ़ संकेत देता है कि सपा डेलिगेशन को हर हाल में रोकने की तैयारी कर ली गई है। अब सबकी नज़रें इस पर टिकी हैं कि क्या सच में सपा नेता छिजारसी बॉर्डर से होकर बरेली कूच करेंगे या नहीं।

Related Articles

Back to top button
Shares