एक्सक्लूसिव खबरेंक्राईमप्रशासनहापुड़
Trending
रजनी विहार में चार कारों के शीशे टूटे, पुलिस जांच में जुटी

अंकित गुप्ता (ujagarkhabar.in) पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रजनी विहार में सब्जी मंडी की खाली जमीन पर खड़ी चार कारों के शीशे देर रात अज्ञात व्यक्ति ने तोड़ दिए। सुबह घटना सामने आने पर इलाके में हलचल मच गई।
जानकारी के अनुसार, रोज़ की तरह यहां आसपास के लोग अपने वाहन खड़े करते हैं। इसी दौरान राजीव चौहान, रवि कुमार, सीमा जौहर और नितिन मित्तल की कारों को नुकसान पहुंचाया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।




