हापुड़

सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय यादव का 56वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया

अंकित गुप्ता /पुष्पेंद्र कुमार /उजागर खबर /हापुड़

हापुड़। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय यादव का 56वां जन्मदिन दिल्ली रोड स्थित कैंप कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान प्रदेश सचिव देवेंद्र जाखड़ ने की।इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संजय यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दिनेश तोमर, पदम सिंह जाटव, श्रवण शर्मा, जिला महासचिव मोहम्मद बिलाल सैफी (एडवोकेट), पूर्व नगर अध्यक्ष हसीन चौधरी, बुद्धप्रकाश कश्यप, पूर्व जिला सचिव एवं वरिष्ठ नेता बबलू आढ़ती, बिलाल कुरैशी (एडवोकेट), वाहिद चौधरी, राष्ट्रीय सचिव अल्पसंख्यक सभा दिनेश जाटव, नगर महासचिव सौरभ तोमर, शाहिद भाई, हिमांशु यादव सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी उपस्थित लोगों ने संजय यादव के उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button
Shares