Blogएक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरप्रशासनराजनीतिहापुड़
Trending

हापुड़ धौलाना तहसील प्रशासन पर शिकायतकर्ता अतुल गहलोत ने लगाए गंभीर आरोप।

पुष्पेंद्र कुमार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद की धौलाना तहसील प्रशासन पर शिकायतकर्ता अतुल गहलोत ने प्रेसवार्ता कर सरकार के राजस्व को चुना लगाने और अन्य मामलो में गंभीर आरोप लगाए है। तहसील धौलाना के अधिकारियो पर राजस्व को चुना लगाकर दबंगो पर कार्यवाही नहीं करने का आरोप है। अतुल गहलोत का आरोप है कि इस मामले में अधिकारियो से भी शिकायत की लेकिन अधिकारियो ने दबंगो पर कोई कार्यवाही नहीं की। अतुल गहलोत का आरोप है कि इन मामले में धौलाना तहसील प्रशासन भ्रष्टाचार फैला रहा है। तहसील धौलाना में स्टाम्प चोरी 15 लाख 40 हजार रूपये विनोद पुत्र सत्यपाल ग्राम नंदपुर की खसरा संख्या 195 में जिलाधिकारी द्वारा स्टाम्प चोरी की आरसी जारी की गयी थी लेकिन उसपर कोई कार्यवाही नहीं की गया। आरोप ये भी है कि बिना खतौनी किये खसरा नंबर 228 व् 231 ग्राम रावली में आजाद पुत्र रियासत ने 11 करोड़ 44 लाख रूपये में अपनी अमिन विक्रय की और बेनामी में आपत्ति के दौरान बिना खतौनी में नाम दर्ज किये धारा 80 कर दी गयी। वही अब अतुल गहलोत ने सरकार से न्याय की गुहार लगाई है और आरोप लगाया है अधिकारी सरकार के करोड़ो रुपये के राजस्व को चुना लगाकर दबंगो पर आशीर्वाद बनाये हुए है।

Related Articles

Back to top button
Shares