हापुड़

पीसीसी बैठक में शामिल हुए हापुड़ के कांग्रेस नेता, आगामी चुनावों को लेकर बनाई रणनीति

अंकित गुप्ता /समय दिन /उजागर खबर /हापुड़

लखनऊ/हापुड़। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित पीसीसी बैठक में हापुड़ जनपद के कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में प्रदेश के नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी का मजबूती से मुकाबला करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा को हराने के लिए विपक्षी दलों के बीच व्यापक एकजुटता आवश्यक है। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी से भी कांग्रेस के साथ गठबंधन पर विचार करने की बात कही।

हापुड़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस को एक मजबूत विकल्प के रूप में देखा जा रहा है और पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठा रही है।

वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक फेरबदल किया जा रहा है, जिससे पार्टी को आगामी चुनावों में मजबूती मिलेगी।

बैठक में ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गुलफाम कुरैशी, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी पति अरुण वर्मा, जिला महासचिव एवं मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Shares