हापुड़ में इंसानियत हुई शर्मसार: नशीला पेय पिलाकर खेत में ले जाकर युवती से दरिंदगी

अंकित गुप्ता/ समय दिन /पूरा पढ़ें (ujagarkhabar.in) हापुड़ में एक बार फिर हैवानियत ने इंसानियत को चीर दिया। पिलखुवा थाना क्षेत्र में युवती के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे इलाके को हिला दिया है। आरोप है कि एक युवक ने रास्ते में रोककर युवती को जबरन नशीला पेय पिलाया और गन्ने के खेत में घसीट ले गया। वहां उसने घिनौना अपराध किया और बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया।
पीड़िता के परिवार का कहना है कि आरोपी सूरज पहले से उसकी बहन से बात करता था और परिवार ने कई बार मना भी किया था, लेकिन उसने अपनी हरकतें नहीं छोड़ीं। घटना वाले दिन पीड़िता अपनी मौसी के गांव जा रही थी, तभी रास्ते में यह वारदात हुई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए कई टीमों को दबिश पर भेज दिया है। इस घटना ने पूरे हापुड़ में गुस्से की लहर पैदा कर दी है।




