एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनहापुड़
Trending
हापुड़ में रिश्वतखोरी का खेल! बिजली कर्मी जेब में ठूँसता नोटों की गड्डी – वीडियो वायरल
अंकित गुप्ता समय दिन (ujagarkhabar.in)
जनपद हापुड़। बिजली घर में “करप्शन का करंट” पकड़ में आया है! हापुड़ के रामपुर रोड स्थित दोही पटना मुरादपुर बिजली घर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि TG2 कर्मचारी अफरोज पुत्र रफीक रिश्वत की मोटी गड्डी बड़े आराम से अपनी जेब में ठूँस रहा है। चेहरे पर न कोई डर, न कोई शर्म – जैसे मानो यह रोज़ का काम हो!
लोग सोशल मीडिया पर कह रहे हैं — “काम कराने के लिए पहले पैसा दिखाओ, वरना बिजली का मीटर भी नहीं हिलेगा!” “बिजली विभाग में बिना घूस सब अंधेरा है।”
हालांकि वीडियो पुराना बताया जा रहा है, लेकिन इसकी गूंज नई है। लोगों का गुस्सा चरम पर है और सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसे कर्मचारियों पर कब गिरेगी कार्रवाई की गाज?




