जनपद हापुड़ के ग्राम सादुल्लापुर लोधी एवं ढाना में भारतीय किसान यूनियन (भानू) व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का किसानों व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ने का आवाहन।
(पुष्पेंद्र कुमार)
भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप , व्यापार प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बिजेंद्र शर्मा, सहित अनेक पदाधिकारियों का जनपद हापुड़ के ग्राम सादुल्लापुर लोधी, व ग्राम ढाना में आगमन हुआ। दोनो ही स्थानों पर ढोल नगाड़ों के साथ सबका ग्रामीणों ने स्वागत किया। जिसके बाद दोनो स्थानों पर भारतीय किसान यूनियन (भानु ) की बैठक का आयोजन किया गया। सादुल्लापुर लोधी में बैठक ग्राम के शिव मंदिर में लखविंदर सिंह सिद्धू के नेतृत्व में की गई। व ग्राम ढाना में प्रदेश सचिव अनुज शर्मा के आवास पर बैठक हुई । कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र शर्मा की कार्यक्रम का संचालन प्रभात शर्मा ने किया कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानू व्यापार मंडल विजय शर्मा जी ने कहा क्षेत्र के किसानो की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा, किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजेंद्र शर्मा जी भारतीय किसान यूनियन (भानू) व्यापार मंडल, ने कहा भारतीय किसान यूनियन भानू एक ऐसा संगठन है जो किसानों की आवाज को बुलंद करता है और किसानो को होने वाली समस्याओं का समाधान करवाता है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बिजेंद्र शर्मा जी ने आगे अपने उदबोधन में कहा कि किसानों को अपनी खेती को लाभकारी बनाना होगा और किसानी के साथ अपनी फसलों का व्यापार के लिए भी खुद को तैयार करना होगा। इसी से किसान अपनी फसलों के मूल्य निर्धारण के लिए किसी पर निर्भर नही होगा बल्कि अपनी फसल के मूल्य का निर्धारण किसान स्वयं कर सकेगा। इससे किसान की आर्थिक स्थिति मे जबर्दस्त फायदा होगा। उन्होंने किसानो व्यापारियों के हितों के लिए लड़ाई लड़ने का आवाहन किया ताकि किसान और व्यापार दोनो स्वस्थ रहें। इस पर अध्यक्ष विजय शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित विजेंद्र शर्मा जी का ढोल नगाड़ों के साथ प्रदेश सचिव अनुज शर्मा व लखविंदर सिद्धू जी के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में संगठन का विस्तार किया गया। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन भानु के व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शर्मा , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजेंद्र शर्मा , प्रदेश सचिव अनुज शर्मा , प्रदेश उपाध्यक्ष लखविंदर सिद्धू , जिला उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा, तहसील अध्यक्ष बृजेश शर्मा, मनोहर लाल शर्मा, तरुण शर्मा, रिजवान चौधरी, विनय भार्गव, आदेश शर्मा, वकील साहब अमरजीत भार्गव, डालचंद , प्रवीण राठौर, विवेक चौधरी, संदीप नागर, महेश शर्मा मानक चौक, कपिल शर्मा, अशोक शर्मा, प्रधान विपिन शर्मा, ऋषिपाल प्रधान , भगवान शर्मा, अंकुर शर्मा, प्रदीप शर्मा, बाबूराम शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, अखलाक व अन्य मौजूद रहे।