अंकित गुप्ता/पुष्पेंद्र कुमार (ujagarkhabar.in) हापुड़ उच्च न्यायालय, इलाहाबाद एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार व माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ की अध्यक्षता में व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ के तत्वाधान में दिनांक 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय हापुड़ के प्रागंण में योग शिविर का आयोजन योग गुरु प्रेमपाल शास्त्री, प्राचार्य गुरुकुल महाविद्यालय ततारपुर, जिला हापुड़ के सहयोग से किया गया। उक्त शिविर का शुभारंभ प्रातः 6:30 बजे किया गया। जिसमें विपिन कुमार अपर जिला जज प्रथम, हापुड़, हनी गोयल, अपर जिला जज एससी/एसटी एक्ट हापुड़, सौरभ कुमार वर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे उक्त अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ अजय कुमार द्वितीय ने योग दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए बताया कि योग, मन, शरीर, और आत्मा की एकता को सक्षम बनाता है। इसी क्रम में योग गुरु प्रेमपाल शास्त्री के द्वारा बताया गया कि हर साल की तरह इस बार भी 21 जून को दुनिया भर में अन्तर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जा रहा है।इस बार की योग दिवस की थीम (Yoga for one Earth, one Health on 21 June) है।मानव मस्तिष्क के लिए योग जरुरी है इसी क्रम में माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, इलाहाबाद व माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ के तत्वाधान में जिला कारागार डासना गाजियाबाद में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं बंदियों द्वारा योग किया गया है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Check Also
Close



