हापुड़
Trending

भारतीय किसान यूनियन का आपातकालीन धरना प्रदर्शन  किसानों की समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग

अंकित गुप्ता/पुष्पेंद्र कुमार (ujagarkhabar.in) हापुड़ भारतीय किसान यूनियन द्वारा आज जिले की विभिन्न किसान समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पर आपातकालीन धरना प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशल पाल आर्य एवं युवा प्रदेश उपाध्यक्ष एकलव्य सिंह सहारा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान कलेक्ट्रेट पर एकत्र हुए प्रदर्शन का कारण यह रहा कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं सुना जा रहा था, जिससे नाराज़ होकर किसान अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। जैसे-जैसे खबर फैली, आसपास के गांवों से किसान ट्रैक्टरों और जत्थों के साथ बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचने लगे ADM संदीप सिंह दो बार किसानों के बीच पहुंचे, परंतु एकलव्य सिंह सहारा ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक जिलाधिकारी महोदय (DM) स्वयं सभी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा नहीं करेंगे, तब तक किसान पीछे हटने वाले नहीं हैं। इसके बाद जिलाधिकारी महोदय ने सभी किसान प्रतिनिधियों को अपने कार्यालय में आमंत्रित किया। वार्ता एक घंटे से अधिक समय तक चली, जिसमें सभी मुद्दों को विस्तारपूर्वक एवं सम्मानपूर्वक सुना गया। किसानों ने जिलाधिकारी अभिषेक पांडे का आभार व्यक्त किया और उनकी कार्यप्रणाली की सराहना की। एकलव्य ने कहा “बिजली विभाग का आतंक अब बंद होना चाहिए। किसानों को यूरिया के नाम पर कोई अन्य सामग्री जबरन न दी जाए।

मंडल सचिव रामपाल सिंह ने कहा गन्ना सोसाइटी के कर्मचारी किसानों के साथ जबरदस्ती न बिल्कुल न करें मंडल सचिव यशवीर सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा, “प्रशासन को किसानों को सम्मान देना सीखना होगा, अन्यथा बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से उपस्थित मंडल महासचिव भवेंद्र सिंह सिसोदिया, अमरेंद्र सिंह, मनिंदर सिंह, सुमित राजपूत, शाहरुख प्रधान, शोकीन प्रधान, सुनील टाइगर, सचिन सिवाल, भानु सिद्धू, उज्वल सिरोही, सचिन सिद्धू, पपेंद्र सिंह, हरप्रीत निर्वाण सहित अनेक किसान नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Shares