हापुड़

ट्रांसफार्मर फुंकने से नाराज किसानों का बिजलीघर पर धरना, 250 केवी का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग

अंकित गुप्ता /समय दिन /उजागर खबर /हापुड़

हापुड़। हाफिजपुर क्षेत्र के गांव मोड़ी में बार-बार ट्रांसफार्मर फुंकने से नाराज किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उबारपुर बिजलीघर पर धरने पर बैठ गए। किसानों ने बिजली विभाग पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए समस्या के जल्द समाधान की मांग की किसानों का आरोप है कि गांव में लगातार ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। इससे ग्रामीणों और किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि मौजूदा 100 केवी के ट्रांसफार्मर की क्षमता गांव की जरूरत के मुताबिक पर्याप्त नहीं है, जिसके चलते बार-बार ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या सामने आ रही है धरना दे रहे किसानों ने मांग की कि 100 केवी के ट्रांसफार्मर को हटाकर उसकी जगह 250 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाए, ताकि विद्युत आपूर्ति सुचारु हो सके और ग्रामीणों को राहत मिल सके किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने के लिए मजबूर होंगे धरने के दौरान किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता थाना हाफिजपुर क्षेत्र स्थित उबारपुर बिजलीघर पर मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Shares