हापुड़
हापुड़: ऑपरेशन शस्त्र अभियान में बाबूगढ़ पुलिस को सफलता, अवैध तमंचे के साथ एक गिरफ्तार

अंकित गुप्ता /समय दिन /उजागर खबर /हापुड़
हापुड़। जनपद में अपराध एवं अवैध हथियारों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस उपमहानिरीक्षक, मेरठ परिक्षेत्र के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन शस्त्र अभियान के तहत थाना बाबूगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा (असलहा) बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी कहा गया है कि जनपद में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।



