अंकित गुप्ता /समय दिन (ujagar khabar.in) हापुड़। शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले स्कूल को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां फीस न जमा होने पर मासूम छात्र को डंडों से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया गया।
मामला बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के क्रेस्ट किड्स कैसल पब्लिक स्कूल का है। आरोप है कि 6th क्लास में पढ़ रहे छात्र अयुष को सिर्फ इसलिए बेरहमी से मारा गया क्योंकि पिता समय पर फीस नहीं जमा कर पाए थे।
पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी, जो 9वीं क्लास में पढ़ रही है, उसकी करीब ₹12,800 फीस हाल ही में जमा की गई थी, लेकिन छोटे बेटे की फीस जमा करने में देरी हो गई। इसी देरी की सजा उसके मासूम बेटे को स्कूल में बर्बर पिटाई कर दी गई पीड़ित परिजन ने इस मामले की शिकायत पुलिस में कर दी है। हापुड़ एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने संज्ञान लेते हुए थाना पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
इस घटना से अभिभावकों में भारी गुस्सा है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर फीस ही शिक्षा का पैमाना है, तो फिर नैतिकता और शिक्षक धर्म कहां है?




