हापुड़ जिलाधिकारी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी का जबरदस्त धरना प्रदर्शन।

पुष्पेंद्र कुमार
हापुड। आपको बता दे की दिनांक 26 जून को चांदपुर जिला बिजनौर निवासी एक गरीब महिला जुबेदा को ऑपरेशन के लिए नेशनल हाईवे स्थित रामा मेडिकल कॉलेज पिलखुवा मैं जुबेदा का पुत्र जावेद अपनी मां को इलाज के लिए लेकर आया था लेकिन वहां मरीज की हालत काफी बिगड़ने के बाद वह अच्छे अस्पताल में लेना चाह रहा था इसके संबंध में जावेद ने मेडिकल कॉलेज के स्टाफ से कैसे समरी मांगी तथा डिस्चार्ज करने के लिए कहा तो मेडिकल स्टाफ ने ना तो सही इलाज कर रहा था और ना ही समरी रिपोर्ट देकर रेफर कर रहा था जिसको लेकर जावेद ने 112 पर कॉल की पुलिस से मदद मांगनी गुहार लगाई मदद के लिए पहुंची पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के विषय में डॉक्टर स्टाफ से जानकारी करनी चाहिए तो पुलिस के कार्य में बाधा उत्पन्न की गई और पीड़ित में पुलिस के साथ अभद्रता व्यवहार किया पुलिस कर्मचारियों द्वारा उक्त घटना की जानकारी उच्च आल्हा अधिकारियों को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस को भाजपा सरकार के दबाव डालकर बिना कार्रवाई करें वापस लौटा दिया योगी सरकार ने पूंजी पत्तियों का साथ देते हुए पुलिस द्वारा जनहित कार्य पीड़ित की मदद करने में न्याय दिलाने उसके साथ हुए घोर लापरवाही के खिलाफ एवं संविधान द्वारा प्रतीत अधिकारियों में व्यवधान डालने का काम किया है जिसके चलते पुलिस अधीक्षक हापुड़ एवं अपर पुलिस अधीक्षक हापुड के प्रति बिना जांच के तानाशाही रवैया अपनाते हुए निलंबित लखनऊ पुलिस मुख्यालय में प्रतीक्षारत कर दिया जिले में पुलिस प्रशासन का मनोबल गिरा है रामा मेडिकल माफिया का मनोबल बढ़ा है भाजपा की योगी सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य ,सुरक्षा, महंगाई व बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों पर नियंत्रण कर जनता को राहत देने में असफल हो चुकी है समाजवादी पार्टी जनपद हापुड़ इस काम के लिए घोर निंदा करती है और अपने निम्न प्रकार मांग करते हुए राष्ट्रपति महोदय को जिला अधिकारी द्वारा ज्ञापन सोपा गया जिसमें निम्न प्रकार की मांगे रखी गई है रामा मेडिकल कॉलेज प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए पीड़ित जुबेदा का अच्छे अस्पताल में उचित इलाज सरकार के खर्चे से कराया जाए पीड़िता के ऑपरेशन में हुई घोर लापरवाही की जांच कर संबंधित डॉक्टर स्टाफ के विरुद्ध कार्रवाई की जाए ,पीड़िता के ऑपरेशन में हुई घोर लापरवाही के कारण मुआवजा के तौर पर रामा मेडिकल कॉलेज से पीड़िता को पांच लाख का आर्थिक सहायता मदद दिलाई जाए। इस मौके पर एडवोकेट अनिल आजाद ,एडवोकेट बिलाल अहमद ,तेजपाल प्रमुख, संजय गहलोत, समाजवादी पार्टी के महिला अध्यक्ष रेशमा यादव, समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष अंकित जाटव ,कविता ,एडवोकेट पुरुषोत्तम वर्मा ,संजय अग्रवाल, संजय गर्ग, कमाल मंसूरी ,अख्तर मालिक, पीयूष मंडोरिया ,रविंदर यादव कार्यकर्ता मौजूद रहे।




