हापुड़
बिसमिल्ला होटल हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

अंकित गुप्ता /समय दिन /उजागर खबर /हापुड़
हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में स्थित बिसमिल्ला होटल पर मोहसीन की डंडों और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड, डंडा तथा वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्विफ्ट कार भी बरामद की गई है।
फिलहाल पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है उजागर खबर आपसे अपील करता है कि किसी भी अपुष्ट जानकारी या अफवाह पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।



