एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनहापुड़
Trending

हापुड़: हाईवे पर स्टंटबाजी का खौफ, राहगीरों की जान पर बन आई आफत

अंकित गुप्ता /समय दिन (ujagarkhabar.in) हापुड़। जिले में हाईवे अब लोगों की सुरक्षित यात्रा का साधन कम और स्टंटबाजी का अड्डा ज्यादा बनता जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक चलती गाड़ी से खतरनाक स्टंट करते नज़र आ रहे हैं। खुलेआम इस तरह की हरकतें न केवल ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाती हैं बल्कि राहगीरों की जान के लिए भी खतरा बन जाती हैं।

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार का दरवाज़ा खोलकर युवक हाईवे पर हाथ हिलाते हुए स्टंट कर रहे हैं। हाईवे पर इस तरह की खतरनाक हरकतें किसी भी समय बड़े हादसे को जन्म दे सकती हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन हाईवे पर इस तरह की स्टंटबाजी देखने को मिल रही है, जिससे सफर करने वाले यात्रियों में दहशत का माहौल रहता है। लोगों ने प्रशासन और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि ऐसे स्टंटबाजों पर लगाम लगाई जा सके और हादसों को रोका जा सके।

उजागर खबर की अपील: प्रशासन को चाहिए कि हाईवे पर गश्त बढ़ाई जाए और इस तरह की खतरनाक स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो, ताकि राहगीरों की जान को खतरे से बचाया जा सके।

Related Articles

Back to top button
Shares