दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव प्रचार के लिए हापुड़ के श्यामपुर पहुँचे ABVP नेता आलोक अत्रि

अंकित गुप्ता /समय दिन /उजागर खबर /हापुड़
हापुड़। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में ABVP के प्रमुख नेता आलोक अत्रि हापुड़ जनपद के श्यामपुर गाँव पहुँचे, जहाँ उन्होंने स्थानीय युवाओं, छात्रों और ग्रामीणों से मुलाकात कर संगठन की नीतियों और छात्र हितों पर चर्चा की गाँव पहुँचने पर ग्रामीणों और युवाओं ने आलोक अत्रि का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्ययनरत स्थानीय छात्र, उनके परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे बैठक को संबोधित करते हुए आलोक अत्रि ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल चुनाव जीतने के उद्देश्य से नहीं, बल्कि छात्र हितों की रक्षा और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ कार्य करती है। उन्होंने कहा कि परिषद ने दिल्ली विश्वविद्यालय में हमेशा छात्रों की समस्याओं के समाधान, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और छात्र अधिकारों के लिए संघर्ष किया है उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ रहे छात्रों और युवाओं से ABVP के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने तथा संगठन को मजबूत बनाने की अपील की श्यामपुर में आलोक अत्रि के आगमन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। गाँव के गणमान्य लोगों और युवाओं ने चुनाव में सक्रिय सहयोग और समर्थन का भरोसा दिलाया इस दौरान गाँव के स्थानीय युवा, छात्र प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



