विपिन कुमार ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता, जिला सचिव की मिली जिम्मेदारी

अंकित गुप्ता /पुष्पेंद्र कुमार /उजागर खबर /हापुड़
हापुड़। मोदीनगर रोड निवासी विपिन कुमार ने गुरुवार को जिला कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। सदस्यता ग्रहण करने के बाद विपिन कुमार को जिला कांग्रेस कमेटी में सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने उन्हें मनोनयन पत्र भी प्रदान किया। विपिन कुमार ने कहा कि पार्टी ने जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी निष्ठा से प्रयास करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान पूर्व धौलाना विधानसभा प्रत्याशी पंडित अरविंद शर्मा, एससी-एसटी प्रदेश सचिव रश्मि चौधरी, सुखपाल गौतम, यशपाल ढीलोर, गौरव गर्ग, देवेंद्र कुमार, बॉबी त्यागी, गोपाल भारती और महबूब अली समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



